भदोही। डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक का चिकित्सा शिविर का राजकीय चिकित्सालय घोसिया महराजगंज के द्वारा ज्ञानदेवी शिक्षा बाल निकेतन भमौरा नहरा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी ने आयुर्वेद प्रवर्तक धनवंतरी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिविर का 273 मरीजों ने लाभ उठाया। जहां चिकित्सा डॉ.अमित वर्मा, डॉ.शिवचंद गुप्ता व डॉ.जितेंद्र सिंह ने शिविर में आए सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मुफ्त में दवाएं वितरित की गई। फार्मासिस्ट डॉ.संतकुमार उपाध्याय, शिवपूजन त्रिपाठी, स्टाफ मंजू, सोनी पटेल, मो.इकबाल, हिमांशु गिरी व शेषधर ने शिविर में सहयोग किया। चिलचिलाती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए औराई सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ.कृष्णा दुबे ने आयोजित किए गए शिविर में मरीजों को वितरित करने के लिए ओआरएस का पैकेज भेजवाया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक का चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद और होम्योपैथी दोनों ही प्राचीन और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां हैं। जो स्वास्थ्य लाभ और बीमारियों को जड़ से ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये प्राकृतिक उपचारों पर आधारित हैं और स्वास्थ्य को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल एक बीमारी या अंग का इलाज नहीं करती हैं, बल्कि व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्थिति को ध्यान में रखकर संपूर्ण स्वास्थ्य सुधार पर जोर देती हैं। हालांकि इनके इलाज में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन ये शरीर को शुद्ध करके रोग को दोबारा होने से रोकने में मदद करती हैं।read more:https://pahaltoday.com/pump-operator-accused-of-assault-victim-files-complaint-at-police-station/इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, प्रधान मो.याकुब, विजय उपाध्याय, श्यामधर मिश्र, सुभाष मिश्र व शाहजहां बेगम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक आदर्श मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।