मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजीपुर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई और मिशन शक्ति अभियान के प्रति लोगों को सजग किया गया।वहीं, एंटी रोमियो टीम द्वारा भी जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखते हुए शोहदों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई, जिससे महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *