नदी, पोखर या जलराशि में स्नान करने से बचें : डीएम 

श्रावस्ती। जिले मे लगातार डूबकर हो रही मृत्यु के दृष्टिगत डीएम/ अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद वासियों से अपील किया है कि नदी नहर पोखरों में स्नान करने से बचें । अभिभावक अपने बच्चों पर सजग दृष्टि रखें जिससे कोई अनहोनी न हो। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिला पंचायत द्वारा चयनित सभी 76 घाटों पर प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी गयीं लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से रखी जायें तथा  घाटों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षित घाट बनाये जायें जहां बचाव हेतु रस्सी, नाव, नाविक की तैनाती हो। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि स्कूल की प्रार्थना सभाओं में डूबने से बचाव के लिए एवं हीटवेव से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया जाये। उन्होंने आम जनमानस के लिए क्या करें और क्या न करें विषय पर एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनमानस से इसके अनुपालन की अपील की है।read more:https://pahaltoday.com/leaders-demand-direct-talks-with-home-minister-to-grant-statehood-to-ladakh/ उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि उफनाई नदी, नहर, नाले तालाब आदि में न जायें एवं अपने स्वजनों को भी जानें से रोकें। बच्चों को पुलिया, ऊंचे टीलों से पानी में कूद कर स्नान करने से रोके। अति आवश्यक हो तो ही पानी में उतरें और गहराई का ध्यान रखें। भली प्रकार तैरना जानते हों तभी पानी में उतरें /स्नान करें। कोशिश करें किसी नदी या जलराशि मे सामूहिक स्नान करने जाते समय 10-15 मी रस्सी या धोती /साड़ी अवश्य रखें। नदियों नहरों जलाशयों या अन्य जल निकायों के पास लिखी हुई चेतावनी की अवहेलना न करें। छोटे बच्चों को घाटों जल निकाय के समीप न जाने दें। किसी के उकसावे मे आकर पानी में छलांग न लगायें। नदियों या अन्य जल निकायों के घाटों पर रीति रिवाजों, संस्कारों का निर्वहन करते समय असावधानी न बरतें। तैरते या पानी मे स्नान करते समय स्टंट न करें या सेल्फी आदि न लें ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *