काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को हसाया

नगीना । शिक्षा सदन में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को हंसने व गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया।शनिवार की देर सांय को मौहल्ला विश्नोई सराय स्थित नवीन शिक्षा सदन में आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उपप्रधानाचार्य अनिल बंधु  द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रजवलित कर  किया गया , काव्य गोष्ठी में कवि कृष्ण कुमार विश्नोई ने बिजनौर जिले की पहचान पर काव्य पाठ करते हुये कहा कि ,शांति और सदभावना का जो देता पैगाम है , यूपी का प्रसिद्ध जिला बिजनौर जिसका नाम है read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/, इसके अतिरिक्त काव्य गोष्ठी में मौजूद डा. संदीप शर्मा ,हुड़दंग नगीनवी ,निशिथ प्रकाश गर्ग ,आलमगीर काजमी ,रईस राज ,तसलीम अहमद ,फुरकान अंसारी ,इंडियन नगीनवी आदि कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं सुनाकर शमां बांधते हुए श्रोताओं को हंसने व  गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम में राजकुमार विश्नोई , नंद लाल पाल,अवधेश विश्नोई ,प्रमोद मलिक ,गौरव विश्नोई आदि बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल शर्मा ने व संचालन कृष्ण कुमार विश्नोई ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *