असम सीएम की पत्नी के पास हैं तीन-तीन पासपोर्ट, अमित शाह कराएं जांच

नई दिल्ली)। असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी रैलियों के साथ नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत विसवा सरमा पर निशाना साधा साथ ही उनकी पत्नी पर तीन-तीन देशों के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन खेड़ा ने कहा कि भारत की राजनीति में सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उसके परिवार के खिलाफ इतना बड़ा खुलासा शायद ही पहले कभी हुआ हो, हम भी हैरान हैं। असम के सीएम हिमंत विसव सरमा और उनकी पत्नी पर जमीन हड़पने, मंदिर का चंदा हड़पने, सरकारी सब्सिडी हड़पने, चिट फंड जैसे कई घोटालों में इनके नाम आते रहे हैं, लेकिन आज जो हम आपके सामने दस्तावेज रख रहे हैं। वह ऐसे दस्तावेज हैं, जो भारत के बाहर से संबंधित हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि चौंकाने वाली जानकारी यह है कि हिमंत विसव सरमा की पत्नी के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन पासपोर्ट हैं। तीनों पासपोर्ट अभी तक एक्सपायर नहीं हुए हैं। उनके पास यूएई का गोल्डन कार्ड है। यह 14 मार्च 2022 को जारी हुआ जो 13 मार्च 2027 को एक्सपायर हो रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/fair-begins-at-jai-gurudev-ashram/  एंटीगुआ और इजिप का पासपोर्ट भी है बाकी भी हो सकते हैं लेकिन हमें नहीं मालूम है। उन्होंने आगे कहा कि कोई और राजनेता बता दीजिए, जिसके पास तीन-तीन देशों के पासपोर्ट हों। क्या आप कोई अपराधी हैं, जो आपको तीन-तीन पासपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सिटिंग सीएम सरमा की पत्नी भारत की नागरिक नहीं है और वह अवैध हैं। अगर वह भारत की नागरिक हैं तो यह गैरकानूनी है। अगर यह पासपोर्ट सही नहीं हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसके बारे में बताना चाहिए और इस पर जांच बिठानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि असम में लुटेरों की सरकार है। ये तैयारी फरार होने की है। वह चुनाव हारने पर देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पवन खेड़ा के बयान पर असम सीएम हिमंत सरमा ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी के अंदर गहरी हताशा और घबराहट है। असम ऐतिहासिक जनादेश की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह के हताश और निराधार हमले केवल उनकी कमजोर स्थिति को उजागर करते हैं। मैं उनके द्वारा लगाए गए हर आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करता हूं। ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं जिनका उद्देश्य असम की जनता को गुमराह करना है। सरमा ने कहा कि मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के अंदर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और मानहानि के मामले दर्ज कराएंगे। उन्हें उनके बयानों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। एक बार जब कोर्ट में सच्चाई साबित हो जाएगी, तो पवन खेड़ा को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे और कानून अपना काम करेगा। असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी। हम जनता से 100 से ज्यादा सीटों का निर्णायक जनादेश प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित और आश्वस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *