हरिद्वार, । आरक्षण विरोधी आंदोलन का रविवार को हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर विकराल रूप देखने को मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे हरिद्वार के आसपास के लोगों ने छह घंटे तक टोल प्लाजा को जाम कर दिया। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के नेतृत्व में जिलाधीश की अनुपस्थिति में एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेते हुए कहा कि वे उनकी तीनों मांगों यूजीसी एक्ट, एससी एसटी कानून वापस करने और आरक्षण में सुधार से संबंधित ज्ञापन केंद्र सरकार को सौंपने का काम करेंगे।सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश में भीगते हुए प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि जब तक यूजीसी एक्ट वापस नहीं होगा, एससी एसटी कानून वापसी के साथ आरक्षण में संशोधन और सुधार नहीं होगा तब तक भाजपा और कांग्रेस को यहां वोट नहीं दिया जाएगा।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ यहां तीसरे विकल्प के रूप में जिस उम्मीदवार को लोग अपने हित का समझेंगे उसे वोट दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर आरक्षण का यह आतंक अब और नहीं चलने वाला है। आज इस मंच से एक संन्यासी के सामने आप सभी लोगों को एक संकल्प लेना होगा कि जब तक तीनों काले कानून को सरकार वापस नहीं लेगी, देश के कोने कोने में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी हिंदू मुस्लिम के नाम पर, कभी अगड़े-पिछड़े के नाम पर हमें लड़ा कर हमारी परीक्षा ले रही हैं। जब एक संन्यासी सड़क पर उतरता है तो केंद्र सरकार यह समझ ले कि देश में परिवर्तन अवश्यभावी है। इस कानून को वापस कराने तक हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ते रहेंगे।इस मौके पर भूपेश जोशी, सतीश शर्मा, विशाल शर्मा, निशिकांत शुक्ला, मनोज शुक्ला, संजय शर्मा, विमलेश मिश्रा, शिव शंकर पांडे, ऋषि शर्मा सहित भारी संख्या में आंदोलनकारी ने सभा को संबोधित किया।