गोपीगंज नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान 

भदोही। गोपीगंज नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा एक संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। read more:https://pahaltoday.com/theft-worth-lakhs-was-solved-within-hours-by-the-police-the-thief-turned-out-to-be-from-the-same-house/
इस दौरान यह कार्रवाई एएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के मार्केट, मिर्जापुर तिराहा, मुख्य बाजार में की गई। मुख्य बाजार और सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों, टीन-शेड, और अस्थाई ढांचों को श्रमिकों की मदद से हटवाया गया। सड़क पर खड़े होने वाले अवैध ठेले और रेहड़ी वालों को हटाकर यातायात मार्ग को आम जनता और पैदल यात्रियों के लिए सुचारू किया गया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। भविष्य में सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना वसूलने की कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा नगरवासियों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे नियमों का पालन करें और नगर को जाम-मुक्त रखने में पुलिस का सहयोग करें।
इस अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाओ टीम में एसडीएम ज्ञानपुर, सीओ ज्ञानपुर, थाना प्रभारी गोपीगंज मय पुलिस बल व नगर पालिका परिषद के ईओ और उनकी टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *