संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलखरी में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सुहानी, पलक, श्रेया, ज्ञानसी, नीलम और सरस सहित छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल डॉ. पवन कुमार पांडेय व शिक्षक संकुल प्रमोद मिश्र भी उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय में हो रहे नवाचार बच्चों की रुचि बढ़ाने के साथ उनमें उत्साह का संचार करते हैं। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए इसे “बदलता स्कूल बेलखरी” बताया। वहीं डॉ. पवन कुमार पांडेय ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं—सुहानी, पलक, श्रेया, अमनदीप, सुनैना, शिवांश, बेबी व महक को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों—आकाश, सरस, अमनदीप, नैतिक, सुनैना, अनमोल, बेबी व महक को भी सम्मानित किया गया। अंत में कक्षा 8 के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआरपी एवं शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रेम कुमारी मिश्रा, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ममता, दुर्गाशंकर शुक्ल, बड़े लाल वर्मा, रिचा पांडेय, पवन सोनी व संजूलता शुक्ला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।