पी.एम.श्री कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन

नगीना । पी.एम श्री कंपोजिट विद्यालय, बूढ़ावाला, वि.ख.- कोतवाली, जनपद- बिजनौर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ए.आर.पी. श्री छत्रपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुरेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक  कामिनी दिवाकर, श्री महीपाल सिंह, श्री अनिल कुमार, श्रीमती रेनू रानी, श्रीमती प्रियंका जैन तथा श्री राहुल पाल का विशेष योगदान रहा। शिक्षा मित्र नीतिका और अनुदेशक रीना रानी ने भी कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद शैक्षिक, खेलकूद तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ए.आर.पी. श्री हरि ओम प्रकाश शर्मा, एस.एम.सी. अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार, सदस्य श्री चंद्रप्रकाश तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *