सादात के जीउत दास पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गाजीपुर (सादात)। क्षेत्र के चैनपुर स्थित जीउत दास पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार की देर शाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जहां प्रतिभाओं की झलक देखने को मिली, वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी सार्थक संदेश दिया गया।छात्र-छात्राओं ने नृत्य और नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा, नारी सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या तथा मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद यादव (भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के चाचा) ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है और उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय के प्रबंधक राजनाथ यादव, डॉ. विजय बहादुर यादव, कन्हैया यादव ‘पप्पू’, मुसाफिर यादव, इंजीनियर सभाजीत सिंह यादव, संजय यादव ‘पप्पू’ एवं कमलेश यादव ‘भानु’ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।सम्मानित विद्यार्थियों में एलकेजी से कक्षा आठ तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आशी सिंह, एलिजा जहरा, अक्षिता यादव, अपूर्वी, शिवांगी, आयुष, प्रज्ञा जायसवाल, अनन्या यादव, ध्रुव एवं निशांत प्रमुख रहे।विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विजय बहादुर यादव ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विवेक जायसवाल, प्रधानाचार्या स्नेहलता गुप्ता एवं अजमत आब्दी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस मौके पर मुसाफिर यादव, कन्हैया यादव ‘पप्पू’, अब्दुल वाजिद अंसारी ‘पप्पू’, मन्नू लाल यादव, डॉ. दीपक चौरसिया, सुशील सिंह, रामलखन यादव, राम निवास यादव, रामेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, डॉ. अनिल राय, रविंद्र यादव सहित अनेक शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *