केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न 

संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के तारापुर स्थित केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमलावती सिंह (अध्यक्ष, महिला कल्याण निगम यूपी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) एवं सोहनलाल श्रीमाली (उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा वर्ग यूपी सरकार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) उपस्थित रहे।वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. त्रिवेणी सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह (अध्यक्ष, गुरुकुल रिसर्च इंस्टीट्यूट धौरहरा) तथा अवधेश नारायण पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नाटक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह एवं उपप्रधानाचार्य निशा सिंह के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि कमलावती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को मंच प्रदान करने से उनकी छिपी प्रतिभा निखरती है और उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर भी जोर दिया। वहीं सोहनलाल श्रीमाली ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला बताया।विद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह (राघवेंद्र सरकार) ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *