एस वी इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव व ‘श्रेयम महोत्सव’ धूमधाम से संपन्न

शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्र के एस वी इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं ‘श्रेयम महोत्सव’ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवकुश पांडे ने कुशलतापूर्वक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।विद्यालय के प्रबंधक मुकेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश शुक्ला ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विजय शुक्ला,मयंक शुक्ला, के साथ सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं व क्षेत्र के संभ्रात  लाला अमरचंद कौशल, मदन चन्द्र कौशल, भवानी कौशल, सोनू सिंह, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मजीद, इजहार अहमद, सुरेन्द्र कुमार दूबे, तनवीर अहमद, आदि लोग मौजूद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *