गंज दारानगर । माँ सरला देवी जूनियर हाईस्कूल गंज में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दीपक शर्मा एडवोकेट व प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया । विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा शुभांगी पंडित पुत्री अरविंद कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर प्रबंधक द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबंधक ने जीवन में अनुशासन और परिश्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।