अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने से गांव में आक्रोश, ग्रामीणों का धरना नई प्रतिमा व सुरक्षा व्यवस्था की मांग

गाजीपुर सादात । सादात थाना क्षेत्र के हुर्मूजपुर बकसूपुर गांव में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
ग्राम प्रधान गुड्डु गोड़  पूर्व प्रधान  लालचंद्र चौहान के अनुसार, प्रतिमा को बुरी तरह तोड़ा गया है।  हथौड़े से वार कर  के प्रतिमा को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है मौके पे हाथोड़ी भी बरामद हुआ है घटना की सूचना मिलते ही आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गौतम, ई. विजय कुमार ऋषभ कुमार राहुल रावते सर्वेश नादलाल दीपक कुमार अनिल कुमार जीतेन्द्र कुमार मोनू कुमार समाजवादी पार्टी ke विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव और भीमराव अंबेडकर युवा समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार अध्यक्ष (कमेटी बक्सुपुर ) रामकृत राम,सूरज ,पवन, प्रीतम,आनंद,बृजेश,अनुज आनंद ,संतोष ,रोहित हरिश्चंद्र , अभिषेक,आशुतोष,आदित्य, हिमांशु करीब 100 ग्रामीण सुबह 7 बजे से धरने पर बैठ गए।सूचना पाकर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि तत्काल नई प्रतिमा स्थापित की जाए, स्थल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल बनाई जाए तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *