सरवन खेड़ा ब्लॉक के गजनेर में सपा की महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन, हर बूथ मजबूत करने का लिया संकल्प।

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात के सरवन खेड़ा क्षेत्र के ग्राम गजनेर में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम बाबा साहब , राममनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, और श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती को नवभारत निर्माण दिवस के रूप मनाने को लेकर बनाई गई योजना।। और बताया गया कि यह बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक स्तर के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा, और बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री द्वारा किया गया। बैठक में सेक्टर प्रभारी, जोन इंचार्ज तथा बीएलए प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में सरवन खेड़ा ब्लॉक में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें समाजवादी पटका पहनाया और जोशीले भाषण से उनका उत्साहवर्धन किया।read more:https://pahaltoday.com/despite-diversity-india-is-culturally-united-by-one-religion-vice-president/  उन्होंने कहा कि हर वर्ग और समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा और गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करना होगा, जिससे 2027 में जीत का मार्ग प्रशस्त हो सके।ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान ने संगठन विस्तार करते हुए 34 पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जिसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करें और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार रहें।विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने रणनीति बनाते हुएबैठक में वर्ष 2012 से 2017 तक समाजवादी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और स्मार्ट मीटर जैसी समस्याओं को उठाने पर भी चर्चा की गई।इस मौके पर मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार यादव,जॉन प्रभारी अरविंद यादव, शोभित सोनकर, वीरेंद्र चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष डाकबाबू यादव,वसीम, डालचंद्र (पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष), मोहित गुप्ता, उदय कुमार, सूरज सोनकर (विधानसभा सचिव), धर्मेंद्र कुमार, देवनारायण, सोनलाल यादव, सुनील कुमार यादव, वारिस अली चौहान, मारूत गुप्ता, बबली यादव, दुर्गेश सिंह, कमल यादव, वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्र सिंह राठौर, राजेंद्र बहादुर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम किया जाएगा और सरवन खेड़ा ब्लॉक में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *