मिर्जापुर। विकास खण्ड हलिया क्षेत्र के भटवारी स्थित विंध्य भारत गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर व सिलेंडर रिफिल कराने में जमकर काला बाजारी की जा रही है। क्षेत्र की भोली-भाली जनता का शोषण किया जा रहा है जिसका ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ईरान में चल रहे तनाव को लेकर जहां एक तरफ़ क्षेत्र में सिलेंडर आपुर्ति को लेकर चिंता सता रही है लोग चार दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं वहीं विंध्य भारत गैस एजेंसी द्वारा मौके का फायदा उठाते हुए ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है और महंगे दामों पर गैस वितरण किया जा रहा है एजेंसी में बैठे कर्मचारियों द्वारा 980 रुपए का सिलेंडर 1100 रुपए में बेचा जा रहा है। विंध्य भारत गैस एजेंसी पर चार दिन से सिलेंडर न मिलने से लोगो को काफी समस्या हो रही है जिसका मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए जमुहरा गांव निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि हलिया स्थित एक गैस एजेंसी द्वारा ग्राहकों के साथ कालाबाजारी की जा रही है और महंगे दामों पर सिलेंडर वितरण किया जा रहा है जिसका लोगों के बजट पर भारी असर पड़ रहा है जिसकी शिकायत करते हुए पिडित ने गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है जिससे एजेंसी द्वारा किए जा रहे कालाबाजारी व भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।