गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ जी द्वारा आज विकास खंड रजापुर की ग्राम पंचायत मकरेड़ा में निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी एवं पंचायत घर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा अध्ययनरत बच्चों को लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ।read more:https://khabarentertainment.in/accused-wanted-in-attempted-murder-case-arrested/ताकि उन्हें अध्ययन के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण मिल सके।मुख्य विकास अधिकारी ने लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए, जिससे परिसर की सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधनों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं एवं बच्चों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस प्रकार की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को मिलना चाहिए।