लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य पूज्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मुलाकात की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टण्डन मौजूद रहीं। श्री यादव ने पूज्य शंकराचार्य जी से एक घंटे तक मुलाकात की उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री यादव ने पूज्यनीय शंकराचार्य जी से मिलने के पशत कहा कि वे शंकराचार्य जी से आशीर्वाद और ज्ञान लेने पहुंचे थे। वे उनसे कुछ सीखने और कुछ जानकारी लेने गए थे। उन्होंने कहा कि जिनके ध्यान मात्र से आशीर्वाद मिलता है उनका साक्षात् दर्शन पाना सौभाग्य है। सच्चे संत का सम्मान ही सनातन का सम्मान है।
पूज्य शंकराचार्य जी ने अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफलता की कामना की।