आकांक्षा सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, हुआ भव्य स्वागत

संग्रामपुर/अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री महराज डॉ. संजय सिंह की पुत्री राजकुमारी डॉ. आकांक्षा सिंह ने बुधवार को संग्रामपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की।क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर समर्थकों ने उत्साह दिखाया।
डॉ. आकांक्षा सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, समर्थक व स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उनके अभियान को मजबूती देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *