एयरपोर्ट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, फाउंडेशन कार्य शुरू; दिसंबर 2027 में पहली उड़ान का लक्ष्य

नई दिल्ली/कोटा। शंभुपुरा में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को संसद भवन, नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में एयरपोर्ट निर्माण की वर्तमान प्रगति, पर्यावरणीय एवं तकनीकी स्वीकृतियों तथा परियोजना के विभिन्न चरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कार्य मई 2025 से प्रारंभ हो चुका है। परियोजना का डिज़ाइन डेवलपमेंट चरण लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा निर्माण कार्य के तहत फाउंडेशन का काम भी शुरू हो गया है।निर्माण कार्य को गति दें अधिकारी
लोकसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिसम्बर 2027 के तक कोटा के नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवाएं प्रारंभ होनी चाहिए। उन्होंने परियोजना को और गति देते हुए अक्टूबर 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण का प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। यदि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी अथवा अन्य स्वीकृतियों से संबंधित कोई बाधा आती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना की गति प्रभावित न हो।

read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/

हर तीन माह में प्रगति रिपोर्ट दें
लोक सभा अध्यक्ष ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक तीन माह में परियोजना की प्रगति रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें, ताकि निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि करीबन 1507 करोड़ की लागत से शंभुपुरा में एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने से कोटा-बून्दी के साथ हाड़ौती क्षेत्र को हवाई कनेक्टिविटी के रूप में एतिहासिक सौगात मिलेगी तथा क्षेत्र के औद्योगिक, शैक्षणिक, व्यापारिक एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *