एजेंसियां गैस रिफिल की शत प्रतिशत करें होम डिलेवरी: डीएम

बाराबंकी। ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधकों के साथ डीएम शशांक त्रिपाठी और जिला पूर्ति अधिकारी नव बैठक आयोजित कर जनपद में घरेलू, कॉमर्शियल एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को कुकिंग गैस की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए है। बैठक में कहा गया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियां गैस रिफिल की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करे और किसी भी दशा में गोदाम, एजेंसी व अन्य स्थानों से वितरण न किया जाए। गैस बुकिंग एवं डीएसी प्राप्त होने के अधिकतम 04 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की होम डिलीवरी अनिवार्य रूप से कराई जाए। इस व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर कार्मिकों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित अवधि में गैस रिफिल प्राप्त नहीं होती है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 05248-297489 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। जिलाधिकारी द्वारा सभी ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे गैस एजेंसियों पर निष्क्रिय गैस कनेक्शनों को सक्रिय करने हेतु ई-केवाईसी के लिए पृथक काउंटर स्थापित कराएं। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक आवश्यकतानुसार काउंटरों की संख्या बढ़वाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि स्मार्ट फोन धारक उपभोक्ता घर बैठे स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र के ऐसे उपभोक्ता जिनके घरों अथवा प्रतिष्ठानों के निकट टोरेन्ट गैस लिमिटेड की पाइपलाइन उपलब्ध है, वे पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करके एलपीजी से पीएनजी में स्थानांतरित हो सकते हैं। पीएनजी कनेक्शन हेतु इच्छुक उपभोक्ता टोरेन्ट गैस लिमिटेड, सुमेरगंज टावर, गोकुलनगर, ओल्ड एनएच, बाराबंकी से संपर्क कर सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1800-123-567890 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *