एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर मिला जमानत का पर्याप्त आधार !

रायबरेली। मुकद्दर का फैसला तो ऊपर वाला लिखता है मगर जमीन पर इंसान की जंग वकील लड़ता और उक्त बातें सत्य और सटीक बैठती है न्याय के मार्ग पर डटकर खड़े रहने वाले तथा सत्य और अधिकार की लड़ाई में अपना लोहा मनवाने वाले जनपद रायबरेली के चर्चित विद्वान वक्ताओं में से एक अधिवक्ता गिरीश श्रीवास्तव उर्फ नीरज पर जिन्होंने ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कंदरवा गांव के एक अभियुक्त आदर्श सिंह को कुशल दलीलों के बलबूते गंभीर मामले में आरोपी को जमानत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जहां साक्ष्यों में विरोधाभास और पुलिस जांच की खामियों को उजागर किया गया।  बीते माह 11 मार्च को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कंदरवा गांव के रहने वाले एक अभियुक्त के खिलाफ गांव की ही एक महिला के द्वारा आरोप लगाए गए कि उसके साथ 1 वर्ष पूर्व यानी 20 /03 /2025 को महिला के पति की गैर मौजूदगी में आरोपी अभियुक्त के द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ और नशीला पदार्थ देकर शारीरिक शोषण के साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया गया महिला के द्वारा दी गई तहरीर में आरोपो की झड़ी देख ऊंचाहार पुलिस ने 11 मार्च को मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त आदर्श सिंह को दूसरे दिन जेल भेज दिया गया जबकि घटना साल भर पहले की बताई गई इसी अंतराल को आधार बनाकर आरोपी अभियुक्त के वकील गिरीश श्रीवास्तव ने प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत अर्जी डाली और बहस के दौरान एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव ने अभियुक्त के ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए प्रेम प्रसंग का मामला उजागर किया और पुलिस की कार्यवाही को भी सवालों के कटघरे में ला खड़ा कर दिया बीएनएस 64/2 जैसी गंभीर धारा में हुई बहस में विद्वान अधिवक्ता गिरीश श्रीवास्तव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूरे मामले को रंजिशन करार दिया मामले की सुनवाई करते समय कोर्ट ने अभियुक्त के अधिवक्ता गिरीश श्रीवास्तव के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए आरोपी आदर्श सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर लिया तथा अपर सत्र न्यायाधीश कुशल पाल की अदालत ने 25 हजार रुपए के दो मुचलके पेश करने पर रिहा करने का आदेश दिया आपको बता दे एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव मोटर सड़क दुर्घटना दावा संबंधित मामलों में भी काफी जानकार और श्रेष्ठ अधिवक्ता माने जाते हैं जिनकी बेटी अंशिका श्रीवास्तव ने हाल ही में कानून की पढ़ाई एल एल वी पूर्ण करने के बाद अंशिका श्रीवास्तव की बैंड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भदौरिया, महामंत्री शशिकांत शुक्ला तथा एडवोकेट आशुतोष ओझा, पंकज श्रीवास्तव ,प्रदीप सिंह ,विवेक श्रीवास्तव ,शुभम श्रीवास्तव ,अनामिका सिंह ,समरजीत यादव आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *