लखनऊ : आगामी गर्मियों में राजधानी लखनऊ की विद्युत व्यवस्था को लेकर आज शक्ति भवन में उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डा0 आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक व्यवस्था पर अध्यक्ष द्वारा व्यापक पूंछताछ की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष ने कहाकि लेसा के पास प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी है जो अत्यन्त महत्पूर्ण है . यहॉ वर्टिकल व्यवस्था लागू है। इसका उद्ेश्य है उपभोक्ता को केन्द्र में रखकर उपभोक्ता सेवाओं तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार। इसलिये यहॉ नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीश्रम एवं ईमानदारी से बेहतर कार्य करना है।उन्होंने निर्देशित किया की राजधानी में ट्रिपिंग नही होनी चाहिए। मुख्य अभियन्ता अपनें अपनें क्षेत्रो में नेतृत्व देकर कार्य करायें। कोई भी अव्यवस्था होगी, उपभोक्ता परेशान होगा तो जिम्मेदारी उन पर आयेगी, कार्यवाही होगी अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि नये कनेक्शन के आवेदन, 1912 पर आनें वाली शिकायतें, ट्रांस्फार्मर छतिग्रस्तता और निवेश मित्र पोर्टल आदि आवश्यक बिन्दुओं पर प्रतिदिन समीक्षा होनी चाहिए। इनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इन पर आनें वाली शिकायतें और आवेदन लम्बित नहीं रहने चाहिए।उन्होनें कहा कि निवेशमित्र पर आनें वाले आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया जाये। आवेदनकर्ता से बात करके उसकी समस्याओं का तत्काल निराकारण कराकर आवेदन निस्तारित करें।अध्यक्ष ने सुपरविजन के अन्तर्गत होनें वाले विद्युत कार्याे में समय से एवं उचित सुपरविजन देकर उपभोक्ता के कार्य पूर्ण करानें के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि सुपरविजन कार्याे के पूर्ण होने पर कार्याे में कमी निकालना उचित नहीं हैं।read more :https://pahaltoday.com/minister-of-state-for-defence-welcomes-insv-kaundinya-after-successful-completion-of-her-maiden-overseas-visit-to-oman/ कार्याे का समय से थर्ड पार्टी जांच कराने के भी निर्देश दिये गए । अध्यक्ष ने कहाकि जॉच कार्य होनें के बाद शीध्र ही करा ये जाये उसमें विलम्ब नहीं होना चाहिए। डा0 आशीष गोयल ने कहाकि ट्रासंफार्मर पर जीरो डैमेज नीति है। इनके अनुरक्षण के लिये प्रयाप्त पैसा दिया गया है। यदि फ्यूज ठीक से लगाया गया है तो ट्रासंफार्मर डैमेज नहीं हो सकता । उन्होंने अभियन्ताओं से पूछा कि फ्यूज ठीक है तो ट्रांसफार्मर कैसे फुंक सकता है . बैठक में उपस्थित अभियन्ताओं ने कहा की ’’नही फुकेगा’’। अध्यक्ष ने कहाकि यदि ट्रांसफार्मर फुकेगा तो सख्त कार्यवाही होगी।उन्होनें निर्देशित किया कि लोड बढ़ाने के लिये भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपभोक्ता एप के माध्यम से वह स्वयं अपना लोड बढ़वा सकता हैं यह उनको बताइये। उनका सहयोग करिये।अध्यक्ष ने लेसा अन्तर्गत कार्यरत सभी मुख्य अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं तथा अधिशाषी अभियन्ताओं से उनके कार्याे एवं गर्मियों की तैयारी पर व्यापक पूछताछ की। मुख्य अभियन्ताओं ने बताया कि उनके क्षे़त्र में आवश्यक सामग्री, मैन पावर आदि की पूरी व्यवस्था है कहीं कोई कमी नहीं है।अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि विद्युत अनुरक्षण के कार्य सुरक्षा उपकरण पहननें के बाद ही करायें जायें। इसमें लापरवाही बिल्कुल बरदास्त नहीं की जायेगी। विद्युत दुर्घटनाओं पर भी जीरों टालरेन्स की नीति लागू है।कार्याे में लापरवाही एवं शिथिलता पर अमौसी क्षेत्र के अधीक्षण अभियन्ता तथा अधिशाषी अभियन्ता को चार्जशीट देने का निर्णय लिया गया। इसी तरह अधिशाषी अभियन्ता (रेड) अमौसी तथा जानकीपुरम को एडवर्स इन्ट्री देनें के निर्देश दिये गये।शक्ति भवन में सम्पन्न इस बैठक में उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार, मध्यांचल की प्रबन्ध निदेशक रिया केजरीवाल सहित लेसा एवं मध्यांचल के अधिकारी उपस्थित थे।