मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ अद एस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के खिलाफ गुरूवार को अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने सीडीओ पर कार्यकर्ताओं के साथ दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के समक्ष उनके खिलाफ नमकर नारेबाजी की।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/धरने का नेतृत्व कर रहे अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन सीडीओ ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए, लेकिन सीडीओ का रवैया निराशाजनक रहा है। इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने सीडीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि अधिकारियों का यही रवैया रहा तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। धरने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए सीडीओ कार्यालय के बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा। उधर अद एस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बावत सीडीओ के सीयूजी नंबर पर काल कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने शायद मीडिया का फोन रीसिव करना जरूरी नहीं समझा। लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *