फार्मर रजिस्ट्री अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन अलर्ट, 2500 से अधिक कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर – जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले फार्मर रजिस्ट्री के विशेष सघन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अभियान के तहत गुरुवार और शुक्रवार (2 व 3 अप्रैल) को सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशालाओं में ढाई हजार से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों, कोटेदारों और ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पहले चरण में जनपद की 460 ग्राम पंचायतों में 06 अप्रैल से विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां पांच सदस्यीय टीमें गांव-गांव जाकर बचे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करेंगी। प्रत्येक टीम में लेखपाल, पंचायत सचिव अथवा पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, कोटेदार तथा जन सुविधा केंद्र संचालक को शामिल किया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/under-mission-shakti-5-0-women-were-given-information-about-helpline-numbers-including-women-power-line/
अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो एक से चार ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये अधिकारी प्रतिदिन गांवों का भ्रमण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य प्रगति की रिपोर्ट सेक्टर अधिकारियों को देंगे।वहीं जिला स्तर पर निगरानी को मजबूत बनाने के लिए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों सहित कुल 50 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर अधिकारी रोजाना 8 से 10 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति पर नजर रखेगा।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने 3 से 5 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।सीडीओ ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि “पूरा जिला प्रशासन आपके द्वार पर पहुंच रहा है। किसान भाई कैंप में अपना मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी लेकर अवश्य आएं। साथ ही अपने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को भी इस अभियान के बारे में जागरूक करें, ताकि सभी का किसान पहचान पत्र बन सके।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री बनने से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिलता रहेगा, जबकि रजिस्ट्री न होने पर वे कृषि एवं अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। अतः सभी किसानों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *