बाढ़-वाटर लॉगिंग की समस्या पर प्रशासन अलर्ट, तहसीलवार नियंत्रण कक्ष स्थापित

गाजीपुर । जनपद में लगातार हो रही बारिश और गंगा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ एवं जलभराव (वाटर लॉगिंग) की स्थिति से निपटने के लिए निगरानी व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। किसी भी तहसील क्षेत्र में बाढ़ अथवा जलभराव की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल सूचना देने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला स्तर के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने बताया कि जनपद के किसी भी हिस्से में बाढ़, जलभराव अथवा उससे संबंधित किसी अन्य समस्या की जानकारी मिलने पर संबंधित नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना दी जा सकती है। नियंत्रण कक्षों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बाढ़ या जलभराव की स्थिति में घबराने के बजाय नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर सूचना दें। विशेष रूप से निचले इलाकों, नदी किनारे बसे गांवों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने को कहा गया है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette

जिला एवं तहसील स्तर के नियंत्रण कक्ष के नंबर
जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 0548-2224041
तहसील सदर: 0548-2221334
तहसील सैदपुर: 05495-222050
तहसील जमानियां: 05497-252074
तहसील जखनियां: 9454417089, 8739057296
तहसील मुहम्मदाबाद: 05493-242006
तहसील कासिमाबाद: 05493-252015
तहसील सेवराई: 05497-297597
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ और वाटर लॉगिंग से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर लोग अपने क्षेत्र के संबंधित तहसील नियंत्रण कक्ष अथवा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। नियंत्रण कक्षों की स्थापना का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों की सूचनाओं को समय से प्राप्त कर राहत, बचाव एवं आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करना है। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *