गाजीपुर। जनपद में जर्जर एवं असुरक्षित शासकीय भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने नियंत्रणाधीन सरकारी भवनों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण में किसी भवन के जर्जर, जीर्ण-शीर्ण अथवा असुरक्षित पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल ध्वस्तीकरण अथवा आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिया कि असुरक्षित भवनों में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन का आवागमन अथवा उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर भवन को सुरक्षित रूप से खाली कराने के साथ उसके चारों ओर चेतावनी एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्था भी की जाए।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने चेतावनी दी कि जर्जर या असुरक्षित भवन के संबंध में समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और लापरवाही के कारण भवन गिरने से कोई अप्रिय घटना हुई तो संबंधित विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालयाध्यक्ष की जवाबदेही तय की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। जनहानि या गंभीर क्षति होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि भवनों का निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण कराकर र्जर और असुरक्षित भवनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी करें। की गई कार्रवाई की आख्या अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।