स्योहारा में सब्जी मंडी हटाने पहुंचा प्रशासन, बुलडोजर और भारी पुलिस बल देख मचा हड़कंप

स्योहारा। नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित सब्जी मंडी हटाने को लेकर सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर अचानक मौके पर पहुंच गई।  जिससे मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जैसे ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, मंडी में मौजूद व्यापारियों और दुकानदारों में हलचल मच गई और कई लोग अपनी दुकानों से सामान समेटते नजर आए।मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने बताया कि यह सब्जी मंडी अस्थायी रूप से लगाई जा रही थी और इसके लिए किसी प्रकार की स्थायी अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया प्रशासन द्वारा मंडी को हटाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे और व्यापारियों को 9 तारीख तक का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी मंडी नहीं हटाई गई, जिसके चलते आज कार्रवाई की जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/holika-dahan-took-place-on-monday-due-to-lunar-eclipse/  वहीं दूसरी ओर मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि बिना आधिकारिक सूचना के अचानक मंडी हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से समय देने की मांग भी की है। इस मामले में मंडी सचिव का कहना है कि 7 तारीख को ही मंडी से जुड़े व्यापारियों को मंडी हटाने की जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी जीपीएस फोटो भी मौजूद है और कुछ व्यापारियों ने लिखित रूप से यह भी दिया है कि मंडी हटाने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और मंडी हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *