पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए निर्देश

उन्नाव। गुरुवार को पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि जनपद में ईंधन और गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। दरअसल जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला प्रशासन द्वारा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए।साथ ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में पेट्रोल, डीजल या गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण या कालाबाजारी न की जाए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा ईंधन या गैस का अवैध भंडारण अथवा अनियमित तरीके से बिक्री किए जाने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा सभी पूर्ति निरीक्षकों और क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें, ताकि पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए फिलहाल जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनपद में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम जनता को किसी तरह की घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *