ओवरलोड खनन सामग्री ले जा रहे तीन डंपरों पर कार्रवाई, फतेहपुर पुलिस ने किया सीज

छुटमलपुर। जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से लदे तीन ओवरलोड डंपरों को सीज कर दिया। तौल के दौरान तीनों वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनन सामग्री मिलने पर उन्हें थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी बेहट एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस और खनन विभाग की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खनन सामग्री से भरे तीन डंपरों को रोककर उनकी जांच की गई। संदेह होने पर वाहनों का तौल कराया गया, जिसमें सभी डंपरों में निर्धारित मानक से अधिक खनन सामग्री पाई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न्च्15ब्ज्8021, भ्त्58म्6751 तथा भ्त्58ब्6964 नंबर के तीनों डंपरों को सीज कर थाना फतेहपुर में खड़ा करा दिया।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर राजस्व की हानि रोकने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, खनन अधिकारी अखिलेश चैबे, उपनिरीक्षक सजल यादव, आरक्षी सन्नी देवल तथा आरक्षी मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *