दुष्कर्म के मुकदमे का वांछित आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार.

आजमगढ़ की सिधारी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है। सोशल मीडिया पर बउरहवा बाबा मंदिर परिसर का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एससी, एसटी एक्ट, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पल्हनी निवासी कमलेश यादव ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 309/2026 भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।इसी बीच बउरहवा बाबा मंदिर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला के साथ अश्लील हरकत किए जाने का आरोप लगाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी और आरोपी की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को दोपहर करीब 2:50 बजे नामजद आरोपी कमलेश यादव (35 वर्ष) पुत्र रामसकल यादव, निवासी पल्हनी, थाना सिधारी को गिरफ्तार कर लिया।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच कर रही है।सिधारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। गंभीर आरोप वाले मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष मिश्रा तथा थाना सिधारी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *