पॉक्सो व बीएनएस के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बरेसर पुलिस ने थाना गेट के पास से दबोचा

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/
पुलिस के अनुसार, शनिवार 11 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए थाना बरेसर पर दर्ज मु0अ0सं0 36/2026 (धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट) से संबंधित आरोपी अभिषेक कुमार पासवान (22 वर्ष) पुत्र कृपाशंकर पासवान, निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को थाना गेट के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास थाना बरेसर में दर्ज उक्त मुकदमे से संबंधित है।इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां एवं थाना बरेसर पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *