हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 हल्दी (बलिया) हल्दी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बेलहरी मोड़ से हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित रमेश सिंह (46) पुत्र बृजबिहारी सिंह, निवासी बेलहरी, थाना हल्दी को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी के खिलाफ हल्दी थाने में मु.अ.सं. 132/2026 के तहत धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता एवं कांस्टेबल विकेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *