जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख लेने का व पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

गोरखपुर के बड़हलगंज में जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।बड़हलगंज थाना क्षेत्र के हनुमान नगर बाछेपार निवासी अनिल कन्नौजिया पुत्र रुदल प्रसाद ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर को शिकायत पत्र दिया है।अनिल कन्नौजिया के अनुसार, गांव के दयाशंकर पुत्र स्व. लालचंद यादव ने उन्हें गाटा संख्या 67, 68, 75 की जमीन दिलाने का वादा किया था। इसके लिए दयाशंकर ने उनसे कुल 15 लाख रुपये लिए। यह रकम विभिन्न तिथियों पर नकद और भारतीय स्टेट बैंक खाते के माध्यम से दी गई थी, जिसमें गवाहों के सामने किए गए नकद भुगतान भी शामिल हैं।आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी दयाशंकर ने वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी और अनिल कन्नौजिया का पैसा वापस नहीं किया। जब अनिल कन्नौजिया ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 316(2), 352, 351(3) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा किया है। शिकायत पत्र के आधार पर जनता दर्शन संदर्भ संख्या 35 में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुनिल राय ने बताया कि थाना स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *