बाजार शुक्ल/अमेठी। जनपद के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार घटना 5 मार्च की शाम करीब 5 बजे की है, जब गांव की नाबालिग बेटी घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर बुधवार रात करीब 8 बजे थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना में युवक के साथ कुछ अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। उन्होंने पुलिस से किशोरी को सकुशल बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और किशोरी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।