गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने साइबर थाना गाजीपुर में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ दुल्लहपुर बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान साइबर थाना गाजीपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 05/2025, धारा 420, 120बी एवं 506 भारतीय दंड संहिता से संबंधित नामजद अभियुक्त पप्पू जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल, निवासी ग्राम नायकडीह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास साइबर थाना गाजीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 05/2025 से संबंधित है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थाना कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही।