इफ्तार के बाद नमाज अदा कर मांगी गई मुल्क में अमन शांति की दुआएं
आपसी सौहार्द को बढ़ावा देता है रोजा इफ्तार: हाजी इरशाद खां पप्पू
भदोही। नगर के मोहल्ला पचभैया स्थित स्व. हाजी रशीद खान के अहाता में अबु बकर फ्रेंड्स क्लब द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार में कसीर तायदाद में रोजेदारों ने शिरकत की। मगरिब की अज़ान सुन सभी रोजेदारों ने रोजा खोला। इफ्तार पार्टी में आपसी मोहब्बत, भाईचारा और एक दूसरे के प्रति बेइंतेहा मोहब्बत देखने को मिली। इस मौके पर आबिदा ट्रेडर्स के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी हाजी इरशाद खान पप्पू भाई ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी से मोहब्बत बढ़ती है। अल्लाह तुम्हें भूखा प्यासा नहीं रखना चाहता है बल्कि तुम्हारे जज्बे को परखता है। परवरदिगार इफ्तार के वक्त फरिश्तों को गवाह बना कर कहता है की ऐ फरिश्तों देखो मेरा बंदा मेरे लिए रोजा रखता है, मेरे लिए इबादत करता है। श्री खान ने कहा रोजा खोलने के वक्त मांगी हुई दुआ परवरदिगार कुबूल करता है। उन्होंने कहा कि रोजे से रुह पाकिजगी मिलती है।read more:https://pahaltoday.com/anupam-verma-gets-irs-cadre-in-civil-services/
साथ ही इफ्तार पार्टियों के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है। रोजा इफ्तार पार्टी में सभी ने बारगाहे परवरदिगार में दोनों हाथों को फैलाकर अपने रब से रोजे कबूल करने के साथ ही साथ मुसलमानों के कारोबार में खैरोबरकत व मुल्क में अमनोअमान के लिए दुआएं मांगी गई। इफ्तार पार्टी के आयोजक अब्दुल रब, अब्दुल रहमान, अबू बकर, हमजा, इंजमाम, अरशद, सैफ, शहबाज, फरीद, वारिस व ज़फ़र ने इफ्तार पार्टी में आए हुए सभी रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मुशीर इकबाल, सभासद पति अलाउ खां, आसिफ जेम खां, अशरफ खां, महफूज अंसारी, मोहम्मद आलम खां, सहाबुद्दीन सब्बु खां, नदीम सिद्दीकी, महमूद आलम, अरसलान खां, यूसुफ खान, जुनेद खान, सहित मोहल्ले के बड़े बुजुर्ग व प्यारे-प्यारे बच्चे आदि लोगो ने रोजा खोल कर बारगाहे परवरदिगार में दुआ की।