11 हजार वोल्ट वाले ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक गंभीर रूप से झुलसा, हालत ज़्यादा गंभीर

 कायमगंज/ फर्रुखाबाद
 बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर भारी पड़ती नजर आई। सीमावर्ती एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार,  देर शाम ग्राम फरसौली निवासी 35 वर्षीय सर्वेश पुत्र गेंदालाल गांव के बाहर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर टूटे तारों को जोड़ने के लिए चढ़ा था। बताया जा रहा है कि सर्वेश निजी तौर पर विजली विभाग में कार्य करता था और स्थानीय लोगों के कहने पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के यह जोखिम भरा काम कर रहा था।read more:https://pahaltoday.com/cows-milk-is-the-nectar-of-the-earth/प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उसने तार जोड़ने का प्रयास किया, अचानक लाइन में विद्युत प्रवाहित हो गई। तेज धमाके के साथ वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल सर्वेश को उसका बड़ा भाई सुदेश उपचार के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। वहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस हादसे ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली तथा काम को ना समझी से करने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं , के अनुसार बिना विद्युत आपूर्ति बंद ( शट डाउन )  किए और बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के हाईटेंशन लाइन पर कार्य कैसे कराया जा रहा था, यह जांच का विषय है।बताया जाता है कि सर्वेश की पत्नी सुमन का लगभग चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उसके परिवार में एक छोटा बेटा ही सहारा है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *