प्रसिद्ध कालिका मंदिर में एक सप्ताह तक चला रासलीला का कार्यक्रम 

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जनपद के कहिजरी स्थित प्रसिद्ध काली मां के दरबार में दिनेश सोनकर की अध्यक्षता में वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया गया कलाकारों द्वारा यह आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है कृष्ण परमात्मा का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि गोपिया आत्मा का रासलीला में कृष्ण और गोपियों का मिलन आत्मा और परमात्मा के एक होने का प्रतीक है इस कार्यक्रम में पहुंचे देवर्ष पब्लिक स्कूल प्रबंधक संजय कुमार उर्फ बबलू शुक्ला ने कहा यह एक प्रेम की यात्रा है जहां आत्मा परमात्मा से मिलने के लिए तरसती है और अंतत उसे एक हो जाती हैं रासलीला हमें प्रेम भक्ति और आत्मसमर्पण का पाठ सिखाती है इस मौके पर उमाकांत उर्फ गुड्डू शुक्ला ने कहा गोपी और कृष्ण के प्रेम का एक पवित्र और रोमांटिक कथा है जिसमें भगवान कृष्ण अपनी प्रेमिका गोपियों के साथ रासलीला करते हैं जहां कृष्ण अपनी मित्र गोपियों के साथ यमुना के किनारे रासलीला करते हैं यह एक दिव्य प्रेम का प्रदर्शन है जहां कृष्ण अपनी गोपियों के साथ नृत्य करते हैं और उनकी प्रेम भरी बातें सुनते हैं रमाकांत शुक्ला मनीष शुक्ला सचिन गुप्ता नाहर सिंह अफसर अली निशांत तिवारी बृजेश यादव श्याम जी शुक्ला पुष्पेंद्र शुक्ला रावेन्द्र कुमार राजेश राजपूत आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *