सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में रविवार को शहीद स्थल परिसर में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, ओज, हास्य, गजल और लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम राय ‘विक्रांत बनारसी’ को ‘साहित्य शिरोमणि अलंकरण’ से सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र, मुख्य अतिथि विक्रांत बनारसी एवं कवयित्री कौशल्या कुमारी चैहान द्वारा शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’ ने वाणी वंदना प्रस्तुत कर काव्य संध्या का आगाज किया। सम्मान समारोह में विक्रांत बनारसी को नकद पुरस्कार, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, अभिनंदन पत्र, लेखनी, डायरी एवं साहित्यिक कृति भेंट कर सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। कवयित्री कौशल्या कुमारी चैहान ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। दिलीप सिंह ‘दीपक’, अशोक तिवारी, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’, धर्मेश चैहान, विवेक चतुर्वेदी तथा सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’ ने अपनी-अपनी रचनाओं से देशप्रेम, सामाजिक सरोकार, हास्य और समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सम्मानित साहित्यकार विक्रांत बनारसी ने अपनी देशभक्ति और सामाजिक चेतना से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों पर विचार व्यक्त किए। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में रामनाथ शिवेंद्र ने सामाजिक विषमताओं, भूख, हिंसा और सांप्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों पर अपनी रचनाओं से लोगों को चिंतन का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी आमंत्रित कवियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। आभार ऋषभ त्रिपाठी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बृज किशोर देव पांडेय, पुरुषोत्तम कुशवाहा, ठाकुर कुशवाहा, नीरज त्रिपाठी, सुनील देव, फारुख अली हाश्मी, विजयानंद चैहान सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।