फगुआ महोत्सव 2026 में उत्तर प्रदेश और बिहार से कुल 21 टीमों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ: गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी द्वारा आयोजीत फगुआ महोत्सव 2026 में उत्तर प्रदेश और बिहार से कुल 21 टीमों ने प्रतिभाग किया , जिसमें बारांचवर के सुधीर यादव को प्रथम स्थान , रेवतीपुर की यशस्विनी पाण्डेय को द्वितीय स्थान एवं सदर  अंकित राजभर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ! वहीं चौथे स्थान पर नीतू सरगम और पांचवे स्थान पर सतीश बेदर्दी की टीम रही !
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय गीता मनीषी श्री योगी आनंद जी, विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक श्री जे पी दूबे जी तथा संस्था के संरक्षक श्री नागेन्द्र नाथ पांडेय ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया , इस वर्ष गंधर्व म्यूजिक एकेडमी लोक गौरव सम्मान 2026 से प्रोo डॉo राम नारायण तिवारी जी को अलंकृत किया गया, डॉ तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के इस भगीरथ प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है ,क्योंकि आज कल के आधुनिक युग में अपनी पुरातन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जो संकल्प एकेडमी में लिया है वो सबके बस की बात नहीं है , इससे समाज में समरसता , एकजुटता और नए युवाओं में अनुशासन एवं संस्कार बढ़ेगा ! read more :https://pahaltoday.com/sdm-arrived-to-investigate-the-complaint-of-diesel-storage/
निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक श्री अरविंद चित्रांश जी , प्रसार भारती आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार ढोलक सम्राट श्री सुभाष कन्नौजिया जी , एवं प्रख्यात लोक गायक श्री राम अलम सिंह मधुर जी रहे जिन्हें संस्था के संरक्षक एवं डॉ. राम नारायण तिवारी ने सम्मानित किया।आयोजन में सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रो. डॉ. आनंद सिंह जी , डॉ. सानंद सिंह जी, शुभ्रा होटल के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री अभिषेक दत्ता जी, मोनिका शर्मा जी श्री सूरज राय जी, डॉ. श्रीकांत पांडे जी , डॉ. उमा निवास मिश्र जी , फिरोज अहमद, एड. रविशंकर जी , अमरनाथ तिवारी जी , डॉ. डी पी सिंह जी, डॉ. एम डी सिंह जी , भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री प्रिय पुरोहित जी, फिल्म निर्माता श्री करन पांडेय जी, संतोष जायसवाल, विपिन बिहारी राय जी, परमानंद जायसवाल जी , दिलीप आर्य, पुष्पेंद्र पाण्डेय, विनोद मिश्रा, अमरनाथ तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी आदि विशिष्ट जन एवं जनमानस उपस्थित रहे !
संचालन आकाश विजय त्रिपाठी ने किया, अध्यक्षता श्री नागेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया ,
अंत में एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *