बहराइच ( पयागपुर )l बेसिक शिक्षा परिषद के आदेशानुपालन के क्रम में आयोजित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद के दो विकास खंडो पयागपुर तथा विशेश्वरगंज के समस्त विद्यालयों का टीम गठित कर औचक निरीक्षण कराया गया, जिसमें विद्यालय की साफ -सफाई, रंगाई- पुताई, शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय की भौतिक व्यवस्था, शिक्षण व्यवस्था, मध्यानह भोजन, डीबीटी, पोर्टल आदि की गहन समीक्षा की साथ ही साथ जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा आवंटित किए गए न्याय पंचायत के आधार पर विद्यालयों का निरीक्षण किया, यह सभी निरीक्षणकर्ता अपनी आख्या आज ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रिसीव करायेंगे Ireadmore:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार से ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार आज जनपद के दो विकास खण्डो का औचक निरीक्षण कराया गया जिसमें से आदेशित सभी बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया अब इस निरीक्षण की समीक्षा की जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा I इसी क्रम में आज पयागपुर के विकासखंड उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा, प्राथमिक विद्यालय पडेरा, परसिया आलम, तिवारी पुरवा, बेहना पुरवा आदि विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया, निरीक्षण के दौरान शिवदहा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र, अनिल कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, महिमा दुबे, दिनेश कुमार, नवल पाठक, संजय सिंह भदौरिया, राजेंद्र नाथ शर्मा, विनोद कुमार पांडेय , नम्रता सिंह, सुनीता शुक्ला, आदि शिक्षक,शिक्षामित्र अनुदेशक मौजूद रहे I