बहराइच ( पयागपुर तहसील )। विधानसभा पयागपुर क्षेत्र के बिशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवलापुर के निवासी डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक ने समीक्षा अधिकारी (RO) परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।इस अवसर पर भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ध्रुव जी की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अटूट विश्वास का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।निशांक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ध्रुव पाठक भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और समाज का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान मौजूद लोगों ने भी डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने उनकी उपलब्धि की सराहना की।डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।