शेरकोट । नगर के मोहल्ला कोटरा निवासी फैसल पुत्र मिर्जा खुर्शीद ने बताया कि दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7 बजे वह अपने चचेरे भाई फैज आलम के साथ घर से जा रहा था। इसी दौरान जामा मस्जिद के सामने रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि शेरकोट निवासी कलीम खान (निवासी सराय काले खां, दिल्ली), नबील अहमद, मोइन खान और अजीम खान ने स्टोन क्रेशर को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की।घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित फैसल ने थाना शेरकोट पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।