(पहल टुडे) मोहित शर्मा
गाजियाबाद-मोदीनगर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स के तत्वाधान में बस स्टैंड के सामने गांधी मार्केट में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें विशेष रूप से संदीप मित्तल, पंकज मित्तल एवं नेमचंद तोमर का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पूरे वातावरण में भक्ति और सेवा की भावना देखने को मिली। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान राम अवतार अग्रवाल, विजेंद्र आर्य, नरेश टीटोरिया, राघव मित्तल, धीरज वर्मा, संजय मूलचंद गर्ग, मोनू धाम, देवपाल हरित, अनिल वशिष्ठ, प्रवीण गुप्ता, विनोद गुप्ता, अशरफ अली, पवन गुप्ता, विधायक सुदेश शर्मा, आशीष शर्मा, सुनील शर्मा, मोहित शर्मा, रवि दत्त सेन, प्रशांत शर्मा एवं सागर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।