रामनवमी पर शोभा यात्रा में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

म्योरपुर, सोनभद्र। पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर म्योरपुर क्षेत्र में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां शारदा मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो गांव के डीह बाबा स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद आश्रम मोड़ चैराहे पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को काफी सुविधा मिली। उत्साहित श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूरे आयोजन में उमड़ पड़ा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार और ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड भी शामिल हुए। इस दौरान सत्य मेव जयते सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र दूबे (महागुरु) ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की सबसे खास बात सामाजिक सौहार्द की मिसाल रही, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगे बढ़कर रामभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इस पहल ने गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देते हुए सभी का दिल जीत लिया। वहीं म्योरपुर कस्बे में भी भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर म्योरपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी रविकांत मिश्र, उपनिरीक्षक राजेश, चैकी प्रभारी लीलासी मनोज सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में आनंद श्रीवास्तव, अभिषेक आर्य, आदित्य मौर्य, मिथलेश सिंह, प्रीतम सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, जगत नारायण अग्रहरी, ओम नारायण अग्रहरी, मुकेश कुमार, प्रशांत दुबे, गोलू, गणेश जायसवाल, आशीष अग्रहरी (बिट्टू), सुजीत अग्रहरी समेत अनेक गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *