रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में नवरात्रि एवं रामनवमी उत्सव बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया। उन्नीस मार्च को कलश स्थापना के साथ प्रतिदिन सुबह चंडी पाठ एवं सायं श्री रामचरित मानस पाठ (नवाह परायण) विद्वान पंडितों के द्वारा किया गया। बीस मार्च को नवरात्रि एवं नववर्ष पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं एवं विद्वतजनों ने भाग लिया। 21 मार्च को स्थानीय कलाकारों ने भव्य देवी जागरण किया। सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने देवी जागरण में भाग लेते हुए भक्तिरस का आनंद लिया। 22 मार्च को मंदिर समिति ने विद्यार्थियों के लिए धार्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें अलंकृत को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। 23 मार्च को श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में मंत्र जाप किया गया। 24 मार्च को भव्य रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया । 25 मार्च को देवी स्तुति प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें डीएवी की छात्रा कशिश उपाध्याय को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वैभव विश्वकर्मा ने वाद्ययंत्र बजाकर सबका मन मोह लिया। 26 मार्च को साहित्यिक अंताक्षरी प्रतियोगिता में रीतिका शुक्ला को प्रथम घोषित किया गया। 27 मार्च को प्रातः चंडी पाठ एवं श्री रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद हवन पूर्णाहुति, ध्वज पूजन तथा कन्या पूजन किया गया। नौ कन्याओं के पूजन के उपरांत लगभग सौ कन्याओं को भोजन कराया गया एवं दक्षिणा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *