कालीन नगरी में निकाली गई भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा 

भदोही। नगर के रजपुरा चौराहे से चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति भदोही द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के मर्यादपट्टी में पहुंचने के बाद समाप्त हो गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के रजपुरा चौराहे से निकल कर ओवरब्रिज के रास्ते लिप्पन त्रिमोहनी, कल्लन शाह तकिया, अजीमुल्लाह चौराहा व भरत तिराहा होते हुए एकमा तिराहा मर्यादपट्टी पहुंचा। शोभायात्रा में काफी संख्या में राम भक्त शामिल रहे। जो बाजे व डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके साथ ही उनके द्वारा जय श्रीराम के जयकारे लगाए जा रहे थे। श्रीराम शोभायात्रा को दृष्टिगत रखते हुए काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की तैनाती की तैनाती की गई थी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, विनीत बरनवाल, ब्रह्म जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, राजीव चौरसिया, प्रिंस गुप्ता, संतोष दुबे, प्रमोद मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, ओम सिंह, अरविंद मौर्य, सुमीत श्रीवास्तव, अंजनी मौर्य, विकास सेठ, रवि विश्वकर्मा, कन्हैया गुप्ता, रमेश प्रजापति, जितेंद्र यादव, अजय चौहान, भरत जायसवाल, अमित टिंकू जायसवाल, लवकेश सिंह, भगौती प्रसाद व सुरज कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *