राम नवमी पर नगर में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

संवाददाता/दिव्यम अरोरा  किरतपुर – शुक्रवार प्रातः राम नवमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी का शुभारंभ नागर मे मुख्य बाजार मे स्थित श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर आकर संपन्न हुई।प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु दो पंक्तियों में अनुशासित रूप से चलते हुए “जय श्रीराम” के जयघोष तथा रामचरितमानस के भजनों का गायन कर रहे थे। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रभात फेरी के मध्य भगवान श्री रामचंद्र जी का सुसज्जित पालना आकर्षण का केंद्र रहा,जिसका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और स्वागत किया गया।नगरवासियों ने जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक भगवान के चरणों में नमन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के समापन पर श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से आरती की गई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में लगभग ढाई सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इसे एक भव्य धार्मिक समारोह का रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *