संग्रामपुर/अमेठी। महापदमनन्द वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन अमेठी के तत्वावधान में संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह रहे, जिन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उन्हें फल, जूस और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
वहीं सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस शिविर को सफल बनाने में डॉ संतोष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह (मुन्ना), कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, श्रीकांत शर्मा, राजमणि शर्मा, शैलेंद्र सिंह (डम्पी), डीके यादव सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, ब्लॉक कर्मियों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।